How to apply for IIT? Know the full details here? (हिन्दी)

Share karo

IIT में सभी अपने सपने साकार करने आते है। यहाँ ग्रैजूइट होकर बन सकते है एक जिम्मेदार और कामयाब इंसान।

इस ब्लॉग से हम जानेंगे की आईआईटी क्या है और यहाँ अड्मिशन लेने के लिए आपको क्या करना होगा।

अगर आप साइंस के स्टूडेंट है तो आप भी आईआईटी में अड्मिशन लेकर बन सकते है एक कामयाब इंसान।

अगर आपकी रुचि साइंस और टेक्नॉलजी में है तो चलिए जानते है –

IIT क्या है?

IIT ( Indian Institutes Of Technology) एक ऐसी संस्था है जहां स्टूडेंट अपने जीवन में बड़े बड़े इंजीनियर, वैज्ञानिक और टेक्निकल एक्सपर्ट बनने का सपना लेकर आते है। और इस संस्था ने कभी निराश नहीं किया। इसलिए सभी का सपना होता है की वे एक बार IIT में अड्मिशन पा ले।

IIT एक संस्था है जहां इंजीनियरिंग और टेक्नॉलजी की पढ़ाई होती है। भारत सरकार और शिक्षा मंत्रालय के नेतृत्व में साल 1950 में IIT का गठन हुआ था।

1940 के अंत में 22 सदस्यों का गठन किया गया। जिसके मुख्य संचालक नलिनी रंजन सरकार थे।

साल 1950 में खड़गपुर के हिजली डिटेन्शन कैम्प में पहला IIT बनाया गया।

15 सितंबर, साल 1956 में संसद में IIT ( खड़गपुर) ऐक्ट बिल पास कराया गया। जहां भारत के पहले प्रधान मंत्री

स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने अपने भाषण से युवकों को प्रोत्साहन दिया था।

इसके बाद IIT बॉम्बे ( साल 1958), IIT मद्रास (1959), IIT कानपुर ( 1959), और IIT दिल्ली (1961) का निर्माण किया गया।

IIT ऐक्ट के नेतृत्व में भारत के कई और शहरों में IIT का निर्माण हुआ।

भारत में कुल 23 IIT है। यहाँ छात्र पढ़कर देश और विदेश के कई प्रमुख संस्थानों में काम करते है।

IIT में अड्मिशन कैसे ले?

IIT में अड्मिशन पाने के लिए एंटरन्स इग्ज़ैम पास करना होता है। यह परीक्षा बहुत कठिन होता है। हा साल देश के कई लाख छात्र एंटरन्स परीक्षा देते है और कुछ हजार छात्र ही परीक्षा में पास कर पाते है।

उस एंटरन्स परीक्षा का नाम है JEE ( Joint Entrance Examination). JEE मैंस परीक्षा में 2.5 लाख छात्रों का सिलेक्शन होता है।

इसके बाद JEE अड्वान्स को क्लीर करना पड़ता है। दोनों परीक्षाओं के बाद करीब करीब डेढ़ लाख यानि 1.5 लाख छात्र छट जाते है।

JEE MAIN क्या होता है?

JEE MAIN इग्ज़ैम एक नैशनल लेवल का इग्ज़ैम होता है। IIT,NIT, CFTI और अन्डर ग्रैजूइट कॉलेज में अड्मिशन लेने के लिए दिया जाता है। यह परीक्षा साल में दो बार लिया जाता है। इस परीक्षा को 13 भाषाओं में दे सकते है। JEE ADVANCE के परीक्षा में बैठने के लिए JEE MAINS क्लीर करना जरूरी होता है।

JEE ADVANCE क्या होता है?

JEE Advance की परीक्षा में बैठने के लिए JEE MAINS की परीक्षा क्लीर करना जरूरी है।

JEE ADVANCE को देश के प्रसिद्ध सात IIT द्वारा लिया जाता है। इस परीक्षा को जॉइन्ट अड्मिशन बोर्ड लेते है। JEE ADVANCE क्लीर करने के बाद ही आईआईटी में अड्मिशन ले सकते है।

IIT की तैयारी कब से शुरू करे?

जैसा की आपको समझ आ गया है की आईआईटी में अड्मिशन पाने के लिए JEE MAIN और JEE ADVANCE की परीक्षा में पास होना जरूरी है।

इसलिए इसकी तैय्यारी 10वी की परीक्षा पास होने के बाद ही करनी चाहिए।

क्युकी 12वी के बाद ही आईआईटी के लिए परीक्षा देना होता है और 12 वी के बाद बिना तैयारी के परीक्षा देना सही नहीं है।

क्वालफकैशन क्या चाहिए?

सबसे पहले छात्र को 12वी पास करना जरूरी है। इसके साथ मैथ्स और फिज़िक्स अनिवार्य है यानि अगर छात्र ने 12वी में मैथ्स या फिज़िक्स से पास नहीं किया है तो वह आईआईटी की टेयरी नहीं कर सकता है।

इसके अलावा chemistry और बाइओटेक्नालजी तीसरा सब्जेक्ट होना जरूरी है।

जनरल स्टूडेंट्स के लिए 12 वी में काम से काम 75% मार्क्स जरूरी है। SC और ST के लिए अलग से छूट मिल जाती है।

इग्ज़ैम पैटर्न क्या होता है?

Paper 1: (B.E/ B.Tech)

कुल प्रश्न : 75 (25 प्रश्न सभी मैथ्स, फिज़िक्स और केमिस्ट्री सुबजेक्ट्स से)

समय : 3 घंटे

कुल मार्क्स : 300

(20 प्रश्न MCQs और 5 प्रश्न (Numerical value Questions)

Paper 2A: ( B.Arch)

Mathamatics: 25 प्रश्न

Aptitude (योग्यता प्रश्न) : 50 प्रश्न

Drawing : 2 प्रश्न

Paper 2B : ( B.Plan)

Mathametics: 25 प्रश्न

APPTITUDE : 50 प्रश्न

DRAWING : 2 प्रश्न

( +4 मार्क्स सही उत्तर के लिए और -1 मार्क्स गलत उत्तर के लिए होता है)

IIT की फी कितनी होती है?

IIT का फी अलग अलग सुबजेक्ट्स के लिए अलग हो सकता है।

मान का चले तो 4 साल के प्रोग्राम जैसे B.Tech, M.Tech आदि के लिए 8 से 10 लाख तक का खर्चा आ सकता है।

जिसमें हॉस्टल फी, खाना और रहने की व्यावस्था होती है।

SC/ST/OBC/PwD छात्रों के लिए फी में थोरी रेहाई होती है।

IIT करने से आपको क्या फायदा मिलता है?

IIT एक ऐसी संस्था है जहां से डिग्री लेकर आपको दर दर नौकरी के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Google,Microsoft, Facebook, Amazon जैसी बड़ी बड़ी कंपनियां IIT के छात्रों को नौकरिया देती है। जिससे महीने के लाखों कमाई होती है।

IIT में पढ़ने वाले छात्र खुद को सक्षम बना लेते है और अपने ज्ञान द्वारा अपनी खुद के बड़े बड़े कॉम्पनी भी खोल रहे है।

Atomberg एक पंखा banane वाली कंपनी है। जिसके फाउन्डर SIBABRATA DAS और MANOJ MEENA ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई किया और आज एक सफल कंपनी के मालिक बन चुके है। https://atomberg.com/about?srsltid=AfmBOoqoshFPxdRJpJ9rZSAzYjAH1NZ4Y0g5XztPpoze6hHY6o6WoCCG

निष्कर्ष : इस ब्लॉग से हमने जाना है की IIT में अड्मिशन लेने के लिए कितनी पढ़ाई और कैसे पढ़ाई करने की जरूरत है। और आईआईटी से pass होने पर क्या फायदा मिलता है।

कई मिडल क्लास फॅमिली के माता और पिता का सपना होता है की वे अपने बच्चों को एक सफल इंजीनियर बनाए।

जिसके लिए बच्चों का पढ़ाई में ध्यान देना काफी जरूरी है और खास कर गणित(MATHS) पर ध्यान देना आती आवश्यक है।

देश के इतने बड़े संस्था में अड्मिशन लेना आसान नहीं और अगर पास भी हो गए तो भी पढ़ने के लिए काफी धन चाहिए होती है।

इसलिए अच्छे मार्क्स लाकर बच्चे स्कालर के लिए अप्लाइ कर सकते है और बैंक भी एजुकेशन लोन की सुविधा देती है।

अगर आप अपने जीवन में सफल बनना चाहते है अगर आपके जीवन का सपना है की एक बड़े कंपनी में जॉब करे तो अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करे ताकि आपके अपने और परिवार के जीवन में आर्थिक समस्या न आए।

Leave a Comment