How to become a doctor? (hindi)

Share karo

दुनिया में पढ़ने वाले कई बच्चों और उनके माता और पिता का सपना होता है

की उनका बच्चा भविष्य में एक डॉक्टर जरूर बने। ताकि वे मरीजों की सेवा कर सके और उनका इलाज कर उनकी जिंदगी रोग मुक्त कर सके।

दुनियाभर में डॉक्टर समाज में इंसानों का इलाज कर लोगों को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इस ब्लॉग द्वारा हम जानेंगे की अगर आपका सपना डॉक्टर बनना है तो इसके लिए आपकी तैयारी कैसी होनी चाहिए और आप भविष्य में डॉक्टर कैसे बन सकते है।

डॉक्टर बनने के लिए क्या पढ़ना चाहिए। या डॉक्टर कैसे बन सकते है।

डॉक्टर बनने के लिए हमें (MBBS) एमबीबीएस पढ़ना जरूरी है। MBBS का मतलब होता है Bachelor of medicine, Bachelor of surgery . यही वह डिग्री है जिसे पढ़ने के बाद आप डॉक्टर बन सकते है। लेकिन MBBS की पढ़ाई इतनी आसान नहीं होती हैं। इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन अगर आप मन लगाकर मेहनत करेंगे तो जरूर MBBS की डिग्री मिलेगी।

कौन सी एन्ट्रेंस की परीक्षा पास करनी होगी।

MBBS पढ़ने के लिए पहले NEET( National Eligibility cum Entrance Test ) की परीक्षा पास करनी पड़ती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही MBBS में अड्मिशन मिलता है। NEET की परीक्षा CBSE द्वारा हर साल ली जाती है। जिसके बाद पास किए हुवे छात्रों को अलग अलग रैंक के अनुसार भारत के अलग अलग कॉलेज में अड्मिशन मिलता है।

उम्र की सीमा और क्वालीफीकैशन कितनी चाहिए

MBBS की पढ़ाई करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 17 साल और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए और 12 पास यानि बारवी पास होना जरूरी है जिसमे आपका स्ट्रीम साइंस होना चाहिए और फिज़िक्स, केमिस्ट्री और बाइआलजी सब्जेक्ट होना जरूरी है।

कोर्स का समय कितना होता है।

MBBS को पूरा करने के लिए आपको पूरे साढ़े 5 साल का समय लगता है। जिसमे साढ़े 4 साल की पढ़ाई और 1 साल का इंटर्नशिप करना पड़ता है। MBBS की डिग्री प्राप्त करने के बाद आप MS ( Master of Surgery ) और MS ( Doctor of medicine ) कर सकते है। दोनों डिग्रीया डॉक्टर को मास्टर बनती है। अगर आप MS की पढ़ाई करते है तो एप सर्जरी स्पेशलिस्ट बनेंगे यानि surgeon कहलाएंगे और MD से physician specialist बनेंगे। MS और MD पूरा करने के लिए कैनडिट को तीन साल का समय लगता है और इसमें मास्टर करने के लिए और दो साल का समय लगता है।

डॉक्टर जॉब कहा कर सकते है

डॉक्टर बनने के बाद एक डॉक्टर कही भी जॉब कर सकता है। कोई निर्धारित आदेश नहीं है की डॉक्टर सिर्फ चुने हुवे जगहों पर ही अपना प्रैक्टिस कर सकते है। वैसे कहीं भी डॉक्टर अपना प्रैक्टिस शुरू कर सकते है। इसके अलावा केन्द्रीय और राज्य के अंदर भी डॉक्टर की नियुक्ति होती है। laboratories, एनजीओ, हॉस्पिटल्स, बाइओ टेक्नॉलजी सेंटर और कई और जगह है जहां डॉक्टर काम कर सकते है।

सैलरी कितनी मिलती है।

वैसे डॉक्टर की कोई निर्धारित फीस नहीं होती है। क्युकी वे अपने कैलियत के अनुसार अपना फीस स्ट्रक्चर बनाते है। इसके अलावा अगर डॉक्टर किसी प्राइवेट या केन्द्रीय हॉस्पिटल्स में प्रैक्टिस करे तो उनकी सैलरी कम से कम साठ हजार से लेकर एक लाख तक फोकह जाती है।

लेकिन डॉक्टर अपने खुद के क्लिनिक में मरीजों का इलाज कर लाखों की इंकम कर सकते है।

डॉक्टर बनने के फायदे

अगर आपके अंदर देश सेवा की भावना है और आप चाहते है की देश के लोगों की सेवा करनी है तो आपको डॉक्टर बनना चाहिए।

डॉक्टर का काम सिर्फ मरीज की सेवा करना नहीं होता है बल्कि एक डॉक्टर समाज में मानवता की पहचान भी छोड़ता है।

डॉक्टर बनने से आपका समाज में काफी सम्मान भी बदता है। लोग डॉक्टर को काफी इज्जत देते है।

अगर आपका सपना डॉक्टर बनना हैं तो देर किस बात की। बस अपने आप पर भरोसा रखकर अच्छे से पढ़ाई कीजिए। NEET की टेयरी कीजिए और अच्छे रैंक से पास कीजिए।

अच्छे रैंक से पास होने पर आपको अच्छे सरकारी कॉलेज में अड्मिशन मिलेगा। इसका फायदा सीधे आपके आर्थिक सहायता में भी काफी लाभ मिलेगा।

क्युकी अगर आपके परिवार की अर्थिक हालत उतनी अच्छी नहीं है तो हो सकता है की आपके अच्छे रैंक के वजह से आपको स्कालर मिल जाए और आपके MBBS होने का सपना बिना किसी आर्थिक असुविधा के पूरी हो जाए।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो अपने विचार जरूर रखे।

निष्कर्ष :

भारत में 700 से अधिक सरकारी मेडिकल कॉलेज है। जहाँ आप अपने MBBS की पढ़ाई पूरा कर सकते है।

इसके साथ आप अपने डॉक्टर बनने के सपने को भी पूरा कार सकते है।

डॉक्टर समाज में भगवान के समान पूजा जाता है। किसी भी मरीज और उसके परिवार की आखिरी उम्मीद एक डॉक्टर के treatment पे निर्भर करती है।

सिर्फ देरी है आपके अंदर के तूफान को अपने कलम द्वारा परखने की और NEET क्लीर करने की।

यहाँ दिए गए link पर विज़िट करे और देश के विभिन्न राज्यों के मेडिकल कॉलेज के नाम देखे-https://www.nmc.org.in/information-desk/for-students-to-study-in-india/list-of-college-teaching-mbbs/

Leave a Comment