How to become an IPS officer(हिन्दी)

Share karo

इस ब्लॉग से हमें यह पता करेंगे की IPS ऑफिसर कैसे बन सकते है।

IPS ऑफिसर बनने की तैय्यारी में safalnaukri.in आपकी मदद करेगा और बारीकी से समझाएगा।

इस ब्लॉग में कुछ विषयों में चर्चा करेंगे –

  • IPS के लिए Qualification क्या चाहिए।
  • उम्र की सीमा क्या है।
  • शारीरिक टेस्ट कैसा होगा
  • इग्ज़ैम फॉर्म कब भर सकते है।
  • परीक्षा क्लीअर करने के लिए कितने अंक जरूरी है।
  • इग्ज़ैम के स्टेज कितने है। ‘
  • कितने अटेम्प्ट मिलते है।
  • cut off कितना होगा।
  • सैलरी कितनी होती है।
  • अंत में तैय्यारी कैसी करनी है इसके बारे में चर्चा करेंगे।

IPS के लिए Qualification क्या चाहिए।

सबसे पहले यह जानना जरूरी है की IPS का इग्ज़ैम UPSC निर्धारित करता है।

यानि सीधे सीधे IPS न कहकर UPSC की तैय्यारी कह सकते है।

IPS बनने के लिए minimum qualification ग्रैजवैशन होना जरूरी है।

B.A, B.COM, BSC, BBA, BCA या कोई भी डिप्लोमा डिग्री होने पर आप अप्लाइ कर सकते है।

फाइनल ईयर के छात्र भी UPSC के इग्ज़ैम में बैठ सकते है।

उम्र की सीमा क्या है।

General के लिए 21-32 (साल)

OBC के लिए 21- 35( साल)

SC/ST के लिए 21- 37 (साल)

अगर कोई जम्मू और कश्मीर से है तो General के लिए 21- 37 years है। फिजिकलि चैलिन्ज के लिए 10 साल की छूट है यानि 42 years तक अप्लाइ कर सकते है। अगर कोई नेत्रहीन या बहरे है तो उनमें General के लिए 37 साल, OBC के लिए 38 साल और SC/ST के लिए 40 साल है।

शारीरिक टेस्ट कैसा होगा-

IAS बनने के लिए कोई फिज़िकल टेस्ट की आवश्यकता नहीं है परंतु IPS के लिए फिज़िकल टेस्ट जरूरी है।

आइए जानते है की वे क्या है-

  1. Height ( लंबाई)
  • Height ( लंबाई) – पुरुषों के लिए 166 cm और महिला के लिए 150 cm
  • SC/ ST के लिए – पुरुषों में 160 cm और महिला के लिए 145 cm

2. Chest ( छाती)

  • पुरुष उम्मीदवार की छाती 84 cm होनी चाहिए
  • महिला उम्मीदवार के लिए 79 cm होनी चाहिए।

3. Eyesight (आँखों की रोशनी)

  • कमजोर आँखों के लिए 6/12 या 6/9 distant vision होनी चाहिए।
  • स्वस्थ आँखों के लिए डिस्टन्ट विज़न 6/6 या 6/9 होनी चाहिए।
  • Near विज़न कमजोर आँखों के लिए J2 और स्वस्थ आँखों के लिए J1होना चाहिए।

इग्ज़ैम फॉर्म कब भर सकते है

दोस्तों अगर आप UPSC की तैय्यारी कार रहे है तो आपको पता होना चाहिए की इसका फॉर्म ज्यादातर फ़रवरी में निकलता है।

फॉर्म अनलाइन भरना होता है और काफी ध्यान से भरना होता है। क्युकी अटेम्प्ट काफी काम मिलते है।

अधिक जानकारी के लिए UPSC के वेबसाईट visit कार सकते है – https://upsc.gov.in/

परीक्षा क्लीअर करने के लिए कितने अंक जरूरी है

UPSC परीक्षा में Prelims, Mains और Interview को मिलकर 2025 अंक का होता है।

जिसमें रैंक के हिसाब से आपको आपका मनचाहा पद प्राप्त होता है।

IAS या अन्य विभाग में जहाँ हाइट, विज़न की आवश्यकता नहीं है, वही IPS बनने के लिए हाइट और विज़न की आवश्यकता जरूरी है।

इसके अलावा IAS और IPS बनने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना आवश्यक है।

साल 2020 में 80-200 के रैंक वाले उत्तीर्ण उम्मीदवारों को IPS मिल था। इससे आप अंदाज लगा सकते है की

IPS बनने के लिए किन किन बातों का ध्यान देना आवश्यक है।

इग्ज़ैम के स्टेज कितने है

UPSC के इग्ज़ैम को तीन पैटर्न में बाटा गया है।

  • Preliminary Examination(objective type) – प्रिलिमिनरी परीक्षा

एक दिन का इग्ज़ैम होता है।

जो MAY के महीने में लिया जाता है।

200-200 अंक के दो पेपर होते है।

negative mark यानि गलत जवाब पर 1/3 का कट ऑफ होता है।

General studies पेपर -1, 200 अंक का लिया जाता है। जो 2 घंटे का होता है।

अगर बात करे की इसमें किस विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे तो यह इस प्रकार है-

  • Current events of National and International Importance (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ)
  • History of India and Indian National Movement(भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन)
  • Indian and World Geography(भारतीय एवं विश्व भूगोल)
  • Indian Politics and Governance (भारतीय राजनीति और शासन)
  • Economics and social development (अर्थशास्त्र और सामाजिक विकास)
  • General issues of Environmental ecology, Biodiversity and Climate Change (पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन के सामान्य मुद्दे)
  • General Science (सामान्य विज्ञान)

General Studies paper-2. CSAT( CIVIL SERVICES APTITUDE TEST) 200 अंक और समय 2 घंटे

अगर बात करे की इसमें किस विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे तो यह इस प्रकार है-

  • Comprehension (समझ)
  • International Skills Including Communication Skills( संचार कौशल सहित अंतर्राष्ट्रीय कौशल)
  • Logical Reasoning & Analytical Ability(तार्किक तर्क एवं विश्लेषणात्मक क्षमता)
  • Decision- Making & Problem – solving (निर्णय लेना एवं समस्या समाधान)
  • General Mental Ability (सामान्य मानसिक योग्यता)
  • Basic numeracy (class 10th level) (बुनियादी अंकगणित (कक्षा 10वीं स्तर))
  • Data Interpretation ( class 10th level) (डेटा इंटरप्रिटेशन (कक्षा 10वीं स्तर))

प्रिलिमस परीक्षा क्लीअर करने के बाद Mains इग्ज़ैम में बुलाया जाता है। यह इग्ज़ैम 5 दिन का होता है और सितंबर में लिया जाता है।

Mains में कुल 9 पेपर का इग्ज़ैम होता है। और हर पेपर 3 घंटे का होता है।

इग्ज़ैम अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओ में उपलब्ध है यानि आप अंग्रेजी और हिन्दी कोई भी भाषा चुन सकते है अपने सुविधा के अनुसार।

Mains में कौन सी टॉपिक शामिल है यह जानते है –

  • इंडियन लैंग्वेज पेपर
  • इंग्लिश लैंग्वेज पेपर
  • एसे पेपर
  • जनरल स्टडीस पेपर 1
  • जनरल स्टडीस पेपर 2
  • जनरल स्टडीस पेपर 3
  • जनरल स्टडीस पेपर 4
  • ऑप्शनल पेपर 1
  • ऑप्शनल पेपर 2

इंडियन लैंग्वेज पेपर और इंग्लिश लैंग्वेज पेपर क्वालिफाईंग पेपर होता है। जिसको क्लीर करना जरूरी है।

कुल 9 पेपर में इन दो पेपर में 20% मार्क्स लाना जरूरी है पर यह मेरिट लिस्ट बनाने में जोड़ा नहीं जाता है।

बाकी के 7 पेपर बचते है जिनका टोटल मार्क्स 1750 का होता है। प्रत्येक पेपर 250 मार्क्स का होता है।

पेपर 1 में निबंध (essay) लिखना है।

पेपर 2 – जनरल स्टडीस -1 ( इंडियन हेरिटिज एण्ड कल्चर, हिस्ट्री एण्ड जीआग्रफी ऑफ द वर्ल्ड एण्ड सोसाइटी)

पेपर 3 – जनरल स्टडीस 2 ( गवर्ननेन्स, कान्स्टिटूशन, पालिटी, सोशल जस्टिस एण्ड इंटरनेशनल रिलेशन्स)

पेपर 4- जनरल स्टडीस -3 ( टेक्नॉलजी, इकनॉमिक डेवलपमेंट, बाइओडाइवर्सटी, सिक्युरिटी एण्ड डीसासटर मानेजमेंट)

पेपर 5- जनरल स्टडीस 4 ( एथिक्स, इन्टेग्रिटी एण्ड ऐप्टिटूड )

पेपर 6 – ऑप्शनल सब्जेक्ट 1

पेपर 7 – ऑप्शनल सब्जेक्ट 2

Mains में कोई नेगटिव मार्किंग नहीं की जाती है पर अत्यधिक गलती करने पर पनल्टी मार्किंग की जाती है।

सबसे इन्टरिस्टिंग बात यह है की ऑप्शनल सब्जेक्ट 1 और 2 ऐसे पेपर है जहाँ कैनडिडेट सबसे ज्यादा मार्क्स ल सकते है क्युकी वे खुद इसे चुन सकते है। जो अपने पसंदीदा सब्जेक्ट चुन सकते है।

Mains के बाद इंटरव्यू लिया जाता है। जो की 275 मार्क्स का होता है। इसमें candidate से लाजिकल सवाल पूछे जाते है। और यह जानने की कोशिश करते है की आखिरकार रियल वर्ल्ड में वे किसी भी सिचूऐशन को कसी डील कार सकते है।

फाइनल इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट निकाला जाता है।

कितने अटेम्प्ट मिलते है-

जनरल कैनडिडेट के लिए 6 अटेम्प्ट ( 32 वर्ष तक)

ओबीसी के लिए 9 अटेम्प्ट (35 वर्ष तक)

एससी/एसटी के लिए कोई लिमिट नहीं ( 37 वर्ष तक )

जम्मू और कश्मीर के लिए : जो भी उम्र की सीमा तय गई हो।

अटेम्प्ट तभी गिने जाएंगे जब आप prelims में बैठेंगे। फॉर्म भरने से अटेम्प्ट नहीं गिना जाएगा।

Preliminary परीक्षा क्लीआर करने का आकड़ा काफी काम मात्र है। क्युकी इग्ज़ैम काफी कठिन होता है।

जिसमे लाखों कैनडिडेट में से मात्र 0.21 प्रतिशत छात्र ही माइंस इग्ज़ैम में बैठ पते है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की UPSC इग्ज़ैम को क्लीर करने में कितनी मेहनत लगती है।

cut off कितना होगा

नीचे दिए गए PDF फॉर्मैट से यह अंदाज लगाया जा सकता है की 2023 के सिवल सर्विस से cutt ऑफ मार्क कैसे रहे होंगे।

सैलरी कितनी होती है-

पॉज़िशन और केटेगरी के हिसाब से सैलरी अलग अलग होती है।

SP, SSP, DIG AND DGP तक की सैलरी अलग अलग हो सकती है। यह मान कार चले की सबसे न्यूनतम सैलरी करीब 80 हजार से अधिक होगी। इसके अलावा और कई सुविधाये दी जाती है।

निष्कर्ष : अंत मेंहम बात करते है की IPS की तैय्यारी कैसी होनी चाहिए। UPSC की परीक्षा काफी मेहनती है। यहाँ candidate को बहुत मेहनत करनी पड़ती है इसलिए अटेम्प्ट भी मिलते है।

बाकी फोकस पूरा होना चाहिए। अपने मन पसंदीदा सब्जेक्ट चुने। किताबे, जर्नल, आर्टिकल्स, करंट अफ़फाइरस पढे।

UPSC के इंटर्व्यूज़ देखे। यूपीएससी परीक्षा आसान लगेगी।

Leave a Comment